Poorly Thoughtout Life

ज होता है या ग होता है

आज मैंने एक नया शब्द सीखा: arpeggio

शर्मसार होकर मैंने पूछा ही लिया, "इसे बोलते कैसे हैं?"

"आर-पे-जियो"

मुझे एक कॉलेज की बहस याद आ गई। 4th ईयर का समय था, हम सब एक कमरे में बैठकर बातें कर रहे थे। बातों के दरमियान किसी ने कहा, "तुम लोगों ने ये gif देखी है क्या?"

तुरंत ही एक सवाल आया, "गिफ होता है या जिफ होता है?"

हमारे दिमाग इस सवाल का जवाब ढूंढने में लग गए। कमरे में इसके जवाब पर बंटवारा हो गया। दोनों खेमों ने अपने-अपने पक्ष के उदाहरण देने शुरू किए।

"जिराफ होता है गिराफ नहीं"

"गिफ्ट होता है जिफ्ट नहीं"

"जिस्ट होता है गिस्ट नहीं"

"गोट होता है जोट नहीं"

फिर मैंने पूछा, "गीगी हदीद होता है या जीजी हदीद?" ये सवाल भी उतना ही कठिन था।

फिर से सब इस सवाल का जवाब ढूंढने में लग गए।

थोड़ी देर बाद, एक दोस्त ने कहा, "गीजी हदीद क्यों नहीं हो सकता? और जिगी हदीद?" इस सवाल को सुनकर पूरा कमरा हँस पड़ा। इस लड़के का दिमाग कैसे काम करता है, हम कभी समझ नहीं पाए।